गुरुवार, 31 मार्च 2022

कक्षा 11 फिजिक्स भाग 1 पाठ 2

                   मात्रक एवं मापन                    


प्रश्न 1. मात्रक किसे कहते हैं।
उत्तर= किसी भी भौतिक राशि का माना गया नियत मान मात्रक कहलाता है।

प्रश्न 2. भौतिक राशियां कितने प्रकार की होती है।
उत्तर= 
भौतिक राशियां दो प्रकार की होती है।
(अ) मूल राशियां
(ब) व्युत्पन्न राशियां

प्रश्न 3. मात्रक कितने प्रकार के होते हैं।
उत्तर= मात्रक दो प्रकार के होते हैं।
(अ) मूल मात्रक 
(ब) व्युत्पन्न मात्रक

प्रश्न 4. मूल मात्रक किसे कहते हैं।
उत्तर= मूल राशियों को दर्शाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले मात्रकों को मूल मात्रक कहते हैं।

प्रश्न 5. व्युत्पन्न मात्रक किसे कहते हैं।
उत्तर= व्युत्पन्न राशियों को दर्शाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले मात्रकों को व्युत्पन्न मात्रक कहते हैं।

प्रश्न 6. मात्रकों की प्रणाली (पद्धति) किसे कहते हैं।
उत्तर= मूल मात्रक व व्युत्पन्न मात्रक के संपूर्ण समुच्चय को मात्रकों की प्रणाली कहते हैं।

प्रश्न 7. मात्रक पद्धतियां कितने प्रकार की होती है।
उत्तर= मात्रक पद्धतियां तीन प्रकार की होती है।
(अ) MKS पद्धति
(ब) FPS पद्धति
(स) CGS पद्धति

प्रश्न 8. इंटरनेशनल सिस्टम को संकेताक्षर मैं कैसे लिखते हैं।
उत्तर= इंटरनेशनल सिस्टम को संकेताक्षर में SI लिखते हैं।

प्रश्न 9. इंटरनेशनल सिस्टम के मूल मात्रकों की सारणी बनाइए।
उत्तर= 
क्र.स       मूल राशियां      नाम           प्रतिक